{"_id":"694fca081a9d4c322e090f6f","slug":"morning-fog-and-afternoon-sunshine-increased-the-problems-of-farmers-una-news-c-93-1-ssml1047-176420-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुबह धुंध, दोपहर को तेज धूप ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुबह धुंध, दोपहर को तेज धूप ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में गेहुं की फसल। संवाद
बारिश न होने से किसानों और जनता को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिले में सूखी सर्दी और बारिश न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात बादल छाए रहने और सुबह धुंध के बाद दोपहर में तेज धूप निकल आई। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में सुबह धुंध रही, जबकि दिन में तेज धूप खिली। लगातार बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है, खासकर गैर-सिंचित क्षेत्रों में नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से रात में ठंड बढ़ गई है, वहीं दिन में तेज धूप से मौसम असंतुलित बना हुआ है। इससे एक ओर फसलें प्रभावित हो रही हैं, दूसरी ओर लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी है। समय पर बारिश न होने पर फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
उपनिदेशक कृषि विभाग ऊना कुलभूषण धीमान का कहना है कि बारिश न होने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। इस समय बारिश की काफी जरूरत है।