फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Modi government is dedicated to poor welfare for 11 years: Prof. Sikandar

11 वर्षों से गरीब कल्याण को समर्पित है मोदी सरकार : प्रो सिकंदर

Thu, 12 Jun 2025 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Modi government is dedicated to poor welfare for 11 years: Prof. Sikandar
कहा- केंद्र की वर्तमान सरकार ने भारत को विश्व में बनाया चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म से भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने में सफल हुए।

जिला भाजपा कार्यालय में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की केंद्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों से जनधन, आधार से सकारात्मक बदलाव होने पर भारत को विश्व में चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर अग्रणी देशों में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


मोदी सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण और वंचित समाज को उचित स्थान और सम्मान से जीवन जीने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने आंकड़ों सहित बताया कि पीएम जनधन योजना से 45 करोड़ से अधिक खाते खोलकर लाभार्थी योजनाओं का सीधा लाभ देने का काम भी मोदी सरकार ने किया। पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अन्न देने का कार्य कर रही है। पांच करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना से आवास देने का कार्य किया। नौ करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना से लाभ देकर किसानी को संबल बनाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो सिकंदर ने साथ ही आगामी 30 दिनों में संकल्प से सिद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले प्रोफेशनल मीट, मंडल संकल्प एवं विकसित भारत को लेकर क्विज और चर्चाओं को ऑनलाइन करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed