फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   MLA Vivek met the fire accident victim shopkeeper

Una News: अग्निकांड पीड़ित दुकानदार से मिले विधायक विवेक

Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
MLA Vivek met the fire accident victim shopkeeper
कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा  अग्निकांड पीड़ित अश्वनी धीमान से  मुलाकात करते हुए।स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में अग्निकांड में जली अश्वनी धीमान की दुकान का दौरा कर पीड़ित से मुलाकात की। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जिससे दुकान मालिक को भारी क्षति उठानी पड़ी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर अश्वनी धीमान को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का शीघ्र आकलन कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और ऐसे कठिन समय में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि पीड़ित को जल्द उचित सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed