{"_id":"68691b8a43c751242b09445b","slug":"miscreants-broke-three-benches-in-kharyalta-panchayat-una-news-c-93-1-una1002-158254-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शरारती तत्वों ने खरयालता पंचायत में तोड़े तीन बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शरारती तत्वों ने खरयालता पंचायत में तोड़े तीन बेंच
विज्ञापन
आधा हिस्सा तोड़ कर साथ लगती झाड़ियों में फेंका
नुकसान पहुंचाने के बाद चोरी का भी किया प्रयास
पंचायत के हर चौक, मेन बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बैठने के लिए दी गई थी सुविधा
15वें वित्त आयोग में स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में पिछले दिनों 15वें वित्त आयोग के तहत स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत लगाए गए बेंचों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। पंचायत में 24 के करीब बेंचों का निर्माण करवाया गया था। पंचायत के हर चौक, मेन बाजार, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर बैठने के लिए यह सुविधा प्रदान की गई थी। इनमें से तलमेहड़ा से सोहारी टकोली तक शरारती तत्वों ने तीन बेंचों को तोड़ा है। आधा हिस्सा तोड़ कर साथ लगती झाड़ियों में फेंक दिया। बाकी का हिस्सा वहीं पर छोड़ कर भाग गए।
खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा, सोहारी टकोली सड़क के बीच बही, लाल, शाह, बेहला, मांजरू चौक पर बैठने के लिए बेंच का निर्माण करवाया गया था। खरयालता पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा का कहना है कि यह बेहद चिंताजनक है। लोगों को समय रहते संभल जाना चाहिए। नहीं तो जो भी ऐसी घटनाओं में शामिल पाए गए, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने इस घटना की निंदा की है। जोल पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जो भी शरारती तत्व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं या फिर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं, पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।