फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Miscreants broke the inauguration plaque of late Virbhadra Singh at Sanghnai Bridge.

Una News: संघनेई पुल पर शरारती तत्वों ने तोड़ी वीरभद्र के नाम पर लगाई उद्घाटन पट्टिका

Sun, 21 Sep 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the inauguration plaque of late Virbhadra Singh at Sanghnai Bridge.
गगरेट के संघनेई क्षेत्र में शरारती तत्वों ने पुल पर लगी उद्घाटन  पट्टिका तोड़ी।संवाद
इसी महीने 1997 में सीएम बनने के बाद लगाई गई थी उदघाटन पट्टिका
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ मांगी कड़ी कार्रवाई
घटना ने एक बार फिर सरकार और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर खड़े किए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
‎घनारी (ऊना)। गगरेट के संघनेई क्षेत्र में शरारती तत्वों ने पुल पर लगी उद्घाटन पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पुल का 1997 में वीरभद्र सिंह की ओर से मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन पट्टिका इसी महीने उस ऐतिहासिक घटना की याद में लगाई गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पट्टिका न केवल पुल के इतिहास का प्रतीक थी, बल्कि लोगों की भावनाओं से भी जुड़ी हुई थी। इस घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं का अपमान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों और प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि यह घटना प्रशासन की संपत्ति सुरक्षा और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हैरानी की बात यह है कि इस पुल से उच्च अधिकारी और राजनेता नियमित रूप से गुजरते हैं, लेकिन उद्घाटन पट्टिका पर किसी का ध्यान नहीं जाना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघनेई पुल की उद्घाटन पट्टिका को नुकसान पहुंचाना केवल भौतिक क्षति नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना और प्रशासनिक जवाबदेही के लिए एक चेतावनी भी है। प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि प्रशासन को त्वरित, पारदर्शी और सख्त कदम उठाकर सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed