{"_id":"67ffb0f23ec24ab18a0bdc07","slug":"minor-accused-of-killing-a-migrant-escaped-from-juvenile-home-una-news-c-93-1-ssml1048-151453-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हत्या का आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हत्या का आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह से भागा
विज्ञापन
ऊना के बाल सुधार गृह से भागे प्रवासी को पकड़ के ले जाती पुलिस।स्रोत स्वयं
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के घालूवाल पुल के निकट बीते रविवार रात को झुग्गी में आपसी विवाद में प्रवासी व्यक्ति की हत्या मामले में आरोपी नाबालिग समूर स्थित बाल सुधार गृह से
भाग गया।
इसके बाद तलाश में जुटी पुलिस ने चंद घंटे के भीतर आरोपी को आईएसबीटी अड्डा ऊना से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हत्या मामले में 17 साल का आरोपी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।
नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह समूर भेजा गया। जबकि, मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को हरोली पुलिस की ओर से रिमांड पर लिया। मामले के तीनों आरोपी रिश्ते में पिता और पुत्र हैं। आरोप है कि वारदात में आरोपियों ने सरिये की रॉड, डंडे और बेलचे से हमला किया। इससे प्रमोद सिंह गांव हरिणमार, तहसील और थाना वरियापुर, जिला मुंगेर, बिहार की मौत हो गई। बीच-बचाव करते हुए मृतक की पत्नी के सिर पर चोट आई। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान सूचित महतो (50) उर्फ फौजी, अंकुश (24) और उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा सभी निवासी गांव बाबू बगीचा, जिला खगड़िया, बिहार के तौर पर हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि नाबालिग आरोपी रविवार सुबह मौका पाकर भाग गया। इसके बाद वह जिले से भागने की फिराक में था। वह किसी तरह आईएसबीटी ऊना तक पहुंचा। जहां से बस में सवार होकर जिले से बाहर जाने वाला था।
समय रहते इसकी सूचना ऊना पुलिस की टीम को लगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को आईएसबीटी से धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि बाल सुधार गृह से रविवार सुबह नाबालिग आरोपी के भागने की सूचना मिली। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। दोपहर के समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।