फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   minister gives ppe kits

वीरेंद्र कंवर ने उपायुक्त को सौंपी 125 पीपीई किट्स

Thu, 16 Apr 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
minister gives ppe kits
ऊना। जिला ऊना में कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 125 पीपीई किट्स उपायुक्त ऊना संदीप कुमार को सौंपी। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कंवर ने कहा कि प्रदान की गई पीपीई किट्स हिमोत्कर्ष संस्था ने उपलब्ध करवाई हैं और इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग के पहली पंक्ति के अधिकारी व कर्मचारी करेंगे। हिमोत्कर्ष संस्था ने कोविड-19 सीएम रिलीफ फंड के लिए 51 हजार की राशि दी है। संस्था के प्रतिनिधियों ने 51 हजार का चेक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती के माध्यम से भेजा। संस्था की ओर से जिला प्रशासन को 10 क्विंटल आटा, 2 क्विंटल चावल, एक क्विंटल चीनी, एक क्विंटल नमक, 50 किलोग्राम दाल, 50 किलोग्राम बेसन, 30 किलोग्राम हल्दी, मिर्च व जीरा, 101 साबुन और 101 टूथपेस्ट कोरोना वायरस के चलते घरों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सौंपा था।
विज्ञापन

सभी 3 मई तक सहयोग करें: सत्ती
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा सतपाल सिंह सत्ती ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिस तरह लॉकडाउन के पहले चरण में घरों में रहकर सरकार का सहयोग दिया है, उसी तरह 3 मई तक बढ़ाए गए दूसरे चरण में भी सहयोग जारी रखें। कोरोना वायरस को सोशल डिस्टेंसिंग और घर पर रहकर ही पराजित किया जा सकता है। हिमोत्कर्ष संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय में वह सरकार और प्रशासन के साथ हैं। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला प्रशासन ऊना के अधिकारियों से कोरोना की स्थिति पर फीडबैक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed