{"_id":"69b69d6b35a913118b0e1af0","slug":"migrant-workers-in-bathu-were-made-aware-about-fire-safety-una-news-c-93-1-una1002-184792-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाथू में प्रवासी मजदूरों को आग से बचाव के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाथू में प्रवासी मजदूरों को आग से बचाव के बारे में किया जागरूक
Mon, 16 Mar 2026 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम पर जाते समय चूल्हे को अच्छी तरह ढक कर जाएं या उस पर पानी डाल दें : सुनील दत्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू गांव में प्रवासी मजदूरों को आग से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। मजदूरों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आगजनी की घटनाओं से बचा जा सकता है। मजदूरों को बताया कि खाना बनाने के बाद काम पर जाते समय चूल्हे को अच्छी तरह ढक कर जाएं या उस पर पानी डाल दें, ताकि आग लगने का खतरा न रहे।
इसके अलावा अगर धूप-बत्ती या दिया जलाया गया हो तो उसे भी घर से निकलने से पहले पूरी तरह बुझा दें। कई बार लापरवाही के कारण झुग्गियों या कमरों में आग लग जाती है। इससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए सभी मजदूरों से अपील की गई कि वे सतर्क रहें और आग से बचाव के नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर फायर स्टेशन टाहलीवाल के प्रभारी सुनील दत्त, प्रशामक, रविंदर सिंह, चालक राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।