फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Memorandum sent to the Deputy Commissioner in protest against the proposed garbage plant

Una News: प्रस्तवित कूड़ा संयंत्र के विरोध में उपायुक्त को भेजा ज्ञापन

Tue, 19 Aug 2025 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Deputy Commissioner in protest against the proposed garbage plant
कूड़ा संयंत्र को आबादी और शिक्षण संस्थानों से दूर लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

13 अगस्त 2025 को विधायक ने किया था कूड़ा संयंत्र का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर पांच में प्रस्तावित कूड़ा संयंत्र के विरोध में स्थानीय लोगों ने उपायुक्त ऊना के नाम ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को क्षेत्र के निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अंब के माध्यम से यह ज्ञापन भेजा, जिस पर विनोद कुमार, सुनीता शर्मा, निशा भारद्वाज, साहिल कुमार, मोहन लाल, लवली, किरण बाला, मन्नत, वीना देवी, इंदू बाला सहित 20 लोगों ने हस्ताक्षर किए। ज्ञापन में कहा गया कि 13 अगस्त 2025 को स्थानीय विधायक की ओर से वार्ड नंबर पांच में कूड़ा संयंत्र का शिलान्यास किया गया है, जो घनी आबादी, शिक्षण संस्थानों और सिंचाई स्कीम से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर भूमि खरीदी और बैंक से ऋण लेकर मकान बनाए हैं। वहीं, कुछ भू-स्वामियों की भूमि सिंचाई स्कीम और रास्ते के लिए भी प्रयोग में लाई गई है। लोगों का कहना है कि प्रथम कक्षा से जमा दो कक्षा तक का शिक्षण संस्थान भी शिलान्यास स्थल से केवल 200 मीटर दूर है। इसके अलावा, समीपवर्ती खड्ड में बहता प्राकृतिक जल पशुओं व मनुष्यों की पेयजल आवश्यकताओं और सिंचाई के कार्य में उपयोग होता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तथा स्थल निरीक्षण के बाद इस कूड़ा संयंत्र को आबादी और शिक्षण संस्थानों से दूर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed