{"_id":"622e2cb47a36f633a258f6d6","slug":"medi-fair-dgp-check-preparation-thousands-of-piligrim-came-una-news-sml40248901","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैड़ी मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, डीजीपी ने जांची व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैड़ी मेले में पहुंचे हजारों श्रद्धालु, डीजीपी ने जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर के कार्यवाहक मंदिर अधिकारी रोहित जाल्टा मां चिंतपूर्णी की फोटो डीजीपी संजय कु?
- फोटो : Una
अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी में होली मेले के चौथे दिन रविवार को हजारों लोगों ने माथा टेका। 18 मार्च को होली के दिन पवित्र निशान साहब चढ़ाए जाने की रस्म के लिए अब श्रद्धालु मेले में रुकने लगे हैं। जिससे मेला क्षेत्र में डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, चरण गंगा सहित अन्य धार्मिक डेरों की सराय में खूब चहल-पहल है।
इस बीच, डीजीपी संजय कुंडू ने एसपी अर्जित सेन व एएसपी प्रवीण धीमान के साथ रविवार को बेरी साहिब में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाएं भी जांची। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस मौके पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि वर्तमान में रोजाना मैड़ी मेले में करीब 60 हजार लोग पहुंच रहे हैं। जबकि, तीस हजार लोग रात्रि ठहराव कर रहे हैं।
कहा कि फिलहाल यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। 18 माच को होली के दिन मेले में एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स अज्ञैर बढ़ाई जाएगी। डीजीपी ने कहा कि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, स्थानीय बाजार भी श्रद्धालुओं से अटे पड़े हैं। श्रद्धालुओं की तरफ से मेला क्षेत्र के साथ नैहरियां, पतेहड़ में भी जगह-जगह लंगर लगाए गए हैं। पवित्र चरण गंगा में स्नान के साथ श्रद्धालु यहां का पवित्र जल बोतलों में भरकर घरों के लिए लेकर जा रहे हैं। मान्यता है कि इस जल का घर में छिड़काव करने से घर बुरी बलाओं से बचाव होता है।
धौलीधार सेवा सोसायटी के महंत शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि मेले में लोग संतान, नौकरी सहित अन्य मन्नतों के साथ आते हैं। मन्नत पूरी होने पर परिवार के लोग नाचते गाते बाबा जी का शुकराना अदा करते हैं। हर वर्ष होली के दिन क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों पर पवित्र निशान साहब चढ़ाए जाने की रस्म निभाई जाती है।