{"_id":"6266df9537244a1a7f452d13","slug":"medavi-student-of-dulehad-school-una-honoured-in-annuel-function-by-chief-guest-ramkumar-una-news-sml4068262116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलैहड़ स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलैहड़ स्कूल के मेधावियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
दुलैहड़ स्कूल में प्रो. राम कुमार आठ कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए। संवाद
- फोटो : Una
दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को हुआ। समारोह में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया। साथ ही 56 लाख रुपये की लागत से स्कूल में बनने वाले आठ कमरों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
मुख्यातिथि ने बीते तीन सालों में मेधावी विद्यार्थियों विद्यार्थिंयों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल स्टाफ को नए भवन का काम शुरू होने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आठ कमरे बनने से निश्चित तौर पर स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर प्रिंसिपल जगजीत राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की उपलब्धियों और रचनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इन बच्चों को मिला सम्मान
- समारोह में शिक्षा और अन्य क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करने पर रुपाली, राधिका, सुहानी, नरगिस, सिमरन, कुसुम लता, दीपिका राणा, मुस्कान, तमन्ना, सिद्धार्थ, सिद्धार्थ, दिव्यांश ठाकुर, जश्न वर्मा, रीतिका, सानिया, पलक, आयुष राणा, कर्णवीर, प्रिया शर्मा, स्नेहा, गगनदीप कौर, अनिकेत, कोमल, हैप्पी चौहान, रजनी, सुमन, शिखा राणा, वंदना, वरूण कुमार, डिंपल, सिमरण व अन्य को सम्मानित किया गया।