फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maximum temperature reaches 41 debree celcius

जिले में गर्म हवाओं का कहर, 41 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reaches 41 debree celcius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में दिन भर चल रही गर्म हवाओं से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वीरवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री तक जा पहुंचा। हालांकि शाम के समय करीब दस मिनट के लिए शहर में बारिश हुई, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली।
अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहिया वाहन चालक और राहगीर धूप से बचने के तरीके अपनाकर ही दैनिक कार्य निपटा रहे हैं। मौसम के कड़े रुख ने आमजन के साथ किसानों को भी परेशान किया है। किसानों को अपनी फसलें बचाने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वीरवार को जिला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े तक जा पहुंचा। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में जहां अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा, वहीं न्यूनतम में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर जहां तापमान में वृद्धि लोगों को परेशान कर रही है, वहीं सुबह नौ बजे के बाद गर्म हवाओं को दौर शुरू हो जाता है और देर शाम तक लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बनी हुई है। वीरवार को शाम के समय हल्की बारिश भी लोगों को राहत नहीं दिला पाई।
उधर, मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। बारिश न होने से तापमान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed