फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mata Chintpurni Temple to be transformed at a cost of 70 crore.

Una News: 70 करोड़ से बदलेगी माता चिंतपूर्णी मंदिर की सूरत

Sun, 05 Jul 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mata Chintpurni Temple to be transformed at a cost of 70 crore.
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के कायाकल्प के लिए लगभग 70 करोड़ की लागत से तैयार किया गया ब्यूटीफिकेशन एवं विकास प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासन को उम्मीद है कि इसी महीने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का टेंडर जारी कर कार्य आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को चिंतपूर्णी दौरे के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार, आधुनिक आधारभूत ढांचे का निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा मंदिर क्षेत्र को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंदिर के आसपास अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासन स्थानीय भू-मालिकों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि आगामी श्रावण मेले को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विस्तृत एजेंडा तय किया जाएगा। मंदिर के इस बहुप्रतीक्षित विकास प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि चिंतपूर्णी क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed