फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Masked men stole cash from a petrol pump in Palakwah.

Una News: पालकवाह में पेट्रोल पंप से नकाबपोशों ने उड़ाई नकदी

Fri, 10 Oct 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Masked men stole cash from a petrol pump in Palakwah.
पालकवाह में पेट्रोल में लूट करने घुसे आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज। संवाद
7000 रुपये चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

वारदात के समय पंप पर मौजूद कर्मचारी सोए रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के पालकवाह में नकाबपोशों ने एक पेट्रोल पंप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात बाइक पर सवार दो नकाबपोश देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मौके का फायदा उठाते हुए गल्ले में रखे लगभग 7000 रुपये की नकदी लेकर भाग गए। वारदात के समय पंप पर मौजूद कर्मचारी सोए हुए थे, जिसका लाभ उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक पालकवाह में एक अन्य दुकान और ललड़ी में भी एक दुकान पर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि इन मामलों में अभी शिकायत सामने नहीं आई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।

पालकवाह में पेट्रोल में लूट करने घुसे आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज। संवाद

पालकवाह में पेट्रोल में लूट करने घुसे आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed