फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Manjeet was demanding money from Harjindra for his lost phone, when he refused he killed him.

Una News: मंजीत ने हरजिंद्र से गुम किए फोन के मांग रहा था रुपये, मना करने पर उतारा मौत के घाट

Wed, 12 Jun 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 12 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Manjeet was demanding money from Harjindra for his lost phone, when he refused he killed him.
पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान। संवाद
घालूवाल पुल के पास मिले शव के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

होशियारपुर जिला के एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते पुराना होशियारपुर रोड स्थित ख्वाजा मंदिर के पास मिले अज्ञात शव के कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। हत्या की वजह गुम हुए मोबाइल फोन के लिए आरोपी की ओर से रुपये मांग करना आया है। फिलहाल ऊना पुलिस ने मामले में आरोपी को पकड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं और ऊना के मैहतपुर के एक उद्योग में कार्यरत थे। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरजिंद्र सिंह पुत्र चमन लाल और आरोपी 34 वर्षीय मंजीत दोनों निवासी गांव बस्सी दौलतखान तहसील एवं जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
हत्या के संबंध में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने पत्रकारवार्ता में मामले का पटापेक्ष करते हुए बताया कि बीती 10 जून को सुबह 06.45 बजे वीरेंद्र कुमार निवासी लाल सिंगी की ओर से पुराना होशियारपुर रोड ऊना के ख्वाजा मंदिर पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो व्यक्ति के चेहरे और सिर पर बार-बार पत्थर से वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हुई। आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया। आरएफएसएल धर्मशाला की टीम ने भी मौके से साक्ष्यों को जुटाया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने घालूवाल तक सीसीटीवी फुटैज, स्थानीय लोगों से पूछताछ/फोन कॉल के विवरण जांचे। सीसीटीवी में पाया गया कि हरजिंद्र सिंह और मंजीत सिंह घालूवाल बाजार में मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं और नौ जून रात 10 बजे आपस में झगड़ पड़े। झगड़े का कारण आरोपी मंजीत का मोबाइल बीते दिनों हरजिंद्र से कहीं गुम हुआ था। इस बीच जब नौ जून को मैहतपुर उद्योग से मिले वेतन को लेकर दोनों घर वापस जा रहे थे, तो मंजीत सिंह नए फोन के लिए हरजिंद्र से करीब 15 हजार रुपये की मांग करने लगा। हरजिंद्र के मना करने पर नशे की हालत में मंजीत ने हरजिंद्र पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और चेहरे को विकृत कर दिया।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद 11 जून को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया के मार्गदर्शन में टीम गठित कर होशियारपुर पंजाब (बस्सी दौलतखान) भेजी। यहां पर आरोपी मंजीत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आगामी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed