{"_id":"691e10e1b776083e73049104","slug":"mandali-school-ground-will-be-made-an-international-stadium-vivek-una-news-c-93-1-ssml1047-172572-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदली स्कूल मैदान को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदली स्कूल मैदान को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम : विवेक
Thu, 20 Nov 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में जनता को संबोधित करते हुए शिक्षा और खेल सुविधाओं के विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाएगा। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
विधायक ने स्कूल परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। विवेक शर्मा ने बताया कि मंदली स्कूल में लगभग 95 लाख रुपये की लागत से एक नया बड़ा परीक्षा हॉल निर्मित हुआ है। इस भवन का शिलान्यास 7 जून 2025 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा किया गया था। यह हॉल विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा व्यवस्था और सुविधाएं प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष स्कूल को प्रदान किए गए 15 लाख से बास्केटबाल कोर्ट और ग्राउंड की टाइलिंग का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। खेल मैदान में टाइल लगाने के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मंदली स्कूल का विशाल मैदान भविष्य में बड़े स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सके।
इसके लिए मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। विधायक ने दोहराया कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्र उनकी प्राथमिकता में हैं और आने वाले समय में स्कूलों में और भी विकासात्मक कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, देसराज मोदगिल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।