{"_id":"66a95c9f6f81cb7a9a00c561","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-malahat-una-news-c-93-1-una1002-129404-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मलाहत में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मलाहत में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने के चलते रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव गृह में रखवा दिया है। साथ ही मृतक की पहचान को लेकर रेलवे पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह छह बजे के करीब रेलवे कर्मचारी रोजाना की तरह मलाहत में पेट्रोलिंग पर गए। जहां पर उन्हें रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के सिर, बाजू और पैर के हिस्से पर कट के निशान थे, जबकि सिर का काफी हिस्सा अलग हो चुका था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस ने पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन असफल रहे। ऐसे में रेलवे पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया है। रेलवे चौकी ऊना इंचार्ज एसआई अजय ऐरी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसको लेकर रेलवे पुलिस पूछताछ कर रही है।