{"_id":"60ddfc7b8ebc3ef84c503405","slug":"man-dies-after-being-hit-by-car-una-news-sml3754983112","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
अंब (ऊना)। निकटवर्ती कुठियाडी गांव में सड़क पार कर रहे व्यक्ति की इनोवा से टक्कर के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर के पास सड़क पार कर रहा था।
इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। अंब-ऊना मार्ग पर वीरवार सुबह के लगभग साढे़ छह बजे कुठियाडी में बचित्र सिंह पुत्र अमृतलाल निवासी गांव कुठियाडी मंदिर की तरफ से सड़क पार करके आ रहा था। इस बीच ऊना की तरफ से आ रही इनोवा ने उसे चपेट में ले लिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उसके पुत्र और लोगों ने सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। इस बीच उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद गाड़ी सड़क किनारे नाले में फंस गई। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।