{"_id":"66fb23c685860e0d66061524","slug":"malahat-railway-gate-closed-railway-team-will-do-marking-today-una-news-c-93-1-una1001-134459-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मलाहत रेलवे फाटक बंद, आज रेलवे टीम करेगी मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मलाहत रेलवे फाटक बंद, आज रेलवे टीम करेगी मार्किंग
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय मलाहत रेलवे फाटक की ओर से पीर निगाह एवं बीहड़ू एनएच 503ए को सोमवार से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। फाटक में अंडरपास निर्माण के चलते अगले दस माह तक इस मार्ग पर कोई भी छोटा-बड़ा वाहन नहीं गुजर पाएगा। अंडरपास बनाने के लिए हरियाणा की किसान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मोर्चा संभाल लिया है। छुटपुट खोदाई कार्य को भी कंपनी कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। हालांकि बड़ी खोदाई का कार्य मंगलवार को रेलवे बोर्ड अंबाला की ओर से आ रही तकनीकी टीम के निरीक्षण एवं मार्किंग के बाद गति पकड़ेगा। रेलवे बोर्ड की टीम रेलवे लाइन के आसपास एवं इसके नीचे कहां तक और कितनी खोदाई हो सकती है, इसका पैमाना तय करेगी जिससे निर्माण कार्य के बीच रेल लाइन से ट्रेनों के क्राॅसिंग को भी कोई प्रभाव न पड़ सके। इस सब के बीच अंडरपास निर्माण के चलते छोटे से लेकर बड़े वाहनों का रूट वैकल्पिक मार्गों से पहले ही प्रशासन की ओर से तय कर दिया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बीते दिनों जनहित में सूचना के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग की ओर से वाहन लेकर जाने का आह्वान किया है अन्यथा ऊना से मलाहत की ओर से पीर निगाह रोड 30 सितंबर से लेकर 31 जुलाई 2025 तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल सोमवार दोपहर बाद मलाहत के रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए हरियाणा की किसान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मशीनरी सहित कार्य को शुरू कर दिया है। मलाहत रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग 21 मीटर चौड़े एवं 410 मीटर लंबे अंडरपास को टू लेन बॉक्स में बनाया जाएगा। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अंडरपास बनने के बाद छोटे-बड़े वाहनों को फाटक पर ट्रेन गुजरने पर आगे बढ़ने के इंतजार से मुक्ति मिलेगी। मलाहत स्थित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को आने जाने वाले वाहन चालक बिना रुके आवागमन कर सकेंगे। प्रशासन ने मलाहत पीर निगाह मार्ग पर अंडरपास निर्माण के चलते 31 जुलाई 2025 तक विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों में दोपहिया एवं लाइट मोटर व्हीकल के लिए भड़ौलियां से मलाहत संपर्क मार्ग, रक्कड़ से बसोली, पीर निगाह ऊना मैहतपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर लाइट एवं मीडियम श्रेणी के वाहन जबकि चताड़ा से बसोली एवं ऊना पीर निगाह मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन आवागमन के लिए सूचना जारी की है।
अंडरपास का निर्माण कार्य के लिए सोमवार दोपहर बाद कार्य आरंभ कर दिया है। रेलवे की टीम मंगलवार को यहां फाटक के आसपास खोदाई से संबंधित मार्किंग करेगी। -इंजी. राजेश शर्मा, एसडीओ, एनएच, विंग लोनिवि।
विज्ञापन
अंडरपास का निर्माण कार्य के लिए सोमवार दोपहर बाद कार्य आरंभ कर दिया है। रेलवे की टीम मंगलवार को यहां फाटक के आसपास खोदाई से संबंधित मार्किंग करेगी। -इंजी. राजेश शर्मा, एसडीओ, एनएच, विंग लोनिवि।
विज्ञापन