फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Make the tobacco-free youth campaign a mass movement, every department should fulfill its responsibility

Una News: तंबाकू मुक्त युवा अभियान को बनाएं जन आंदोलन, हर विभाग निभाए जिम्मेदारी

Tue, 14 Oct 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Oct 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Make the tobacco-free youth campaign a mass movement, every department should fulfill its responsibility
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने दिए निर्देश
विज्ञापन

बार या रेस्तरां में हुक्का परोसने पर वालों पर की जाए कड़ी कार्रवाई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से ग्राम स्तर पर जन जागरूकता अभियान को दें गति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए हर विभाग से जिम्मेदारी निभाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। वे सोमवार को जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जतिन लाल ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी बार या रेस्तरां में नियमों का उल्लंघन कर हुक्का परोसने की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से ग्राम स्तर पर जन जागरूकता अभियान को गति देने को कहा। वहीं, पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सीओटीपीए-2003 और पीईसीए-2019 के तहत प्रवर्तन सुनिश्चित करें। साथ ही हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम, 2016 और खुली सिगरेट एवं बीड़ी की बिक्री निषेध अधिनियम, 2016 को अक्षरशः लागू किया जाए। बैठक में जिले में 9 अक्तूबर से शुरू हुए 60 दिवसीय 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ के तहत जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति तय की। उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन का लक्ष्य इस अभियान को एक जन जागरूकता आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है, ताकि नई पीढ़ी तंबाकू के दुष्प्रभावों से मुक्त एक स्वस्थ जीवन जी सके। उपायुक्त ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा मिशन है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, ग्रामीण विकास, पंचायत, नगर निकाय, आयुष, जनसंपर्क विभाग समेत अन्य विभा और एनजीओ तथा युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि यह मुहिम एक जन आंदोलन का रूप ले।
विज्ञापन

बाक्स

युवाओं में जागरूकता पर विशेष फोकस
उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन असमय मृत्यु और बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। इसकी शुरुआत अक्सर कम उम्र में ही हो जाती है, इसलिए युवाओं को जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रखना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने इस पर विशेष फोकस करने को कहा। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों को भी पूरी तरह से संबाकू मुक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद न बिकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के वर्मा, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस नरेंद्र कुमार, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed