फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maintain quality in mid-day meals: Som Lal

मिड-डे मील में बनाए रखें गुणवत्ता : सोम लाल

Tue, 25 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Maintain quality in mid-day meals: Som Lal
ऊना। जिला ऊना के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और प्रभारी मिड-डे मील की गुणवत्ता बनाए रखें। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान ने समस्त स्कूलों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। इस के अलावा छात्रों को उचित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए अधिकृत जल स्रोतों के पानी का ही इस्तेमाल करें। माह में कम से कम एक बार पानी के स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें और उन पर सफाई करने की दिनांक अंकित करें ताकि बरसात के मौसम में बच्चों को पानी से होने बाली बीमारियों में दस्त, हैजा और पेचिश जैसी बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन

भोजन पकाने के लिए ताजा सब्जियों का प्रयोग करें। सड़ी-गली सब्जियों का प्रयोग न करें। भोजन पकाने से पहले चावल व अन्य सामग्री को साफ करें व दो बार अच्छी तरह धोएं। खाना बनाने से पहले व बाद में बर्तनों को अच्छी तरह से साफ करें। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में छात्रों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करें। पाठशाला में भोजन प्रदान करते समय छात्रों के साथ धर्म, जाति, वर्ण एवं लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए। सभी मिड-डे मील वर्करों को भी यह निर्देश जारी करें कि वह भी अपनी व्यक्तिगत साफ सफाई व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। पाठशाला में अनाधिकृत व्यक्तियों को रसोईघर में बिल्कुल प्रवेश न करने दिया जाए। रसोईघर को बंद करने से पूर्व गैस सिलिंडर के रेगुलेटर को अच्छी तरह बंद करना सुनिश्चित करें। कीटो के संक्रमण को रोकने के लिए प्राकृतिक उपाय का प्रयोग करें व कीट नाशक दवाओं को पाठशाला के रसोईघर तथा पाठशाला के समीप न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed