फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mahila Morcha ready to take account of promises from the government: Sushma Thakur

सरकार से वादों का हिसाब लेने को महिला मोर्चा तैयार : सुषमा ठाकुर

Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha ready to take account of promises from the government: Sushma Thakur
कुटलैहड़ के डेरा बाबा रूद्रानंद में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा रूद्रानंद में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। इसमें राज्य स्तरीय नेतृत्व के साथ जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा की कर्मठ अध्यक्षा सुषमा ठाकुर ने की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बहनों और गणमान्य महिलाओं का स्वागत किया। कहा कि इस प्रकार की बैठकों से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता है। उन्होंने बताया कि बैठक में कुटलैहड़ की राजनीतिक स्थिति पर गहन चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ है और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में परिवर्तन की हवाएं तेज गति से चल रही हैं और क्षेत्र की जनता अब विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट होकर आगे बढ़ रही है। बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो के पक्ष में भी कार्यकर्ताओं ने समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed