{"_id":"6787bdb90473fa38230320f2","slug":"made-farmers-aware-about-natural-farming-una-news-c-93-1-ssml1047-143528-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: किसानों को प्राकृतिक खेती पर किया जागरूक
विज्ञापन
जमीन और जल की रक्षा करना किसानों का पहला कर्तव्य : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। आत्मा परियोजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। कृषि विभाग की तरफ से बुधवार को धंधड़ी में आयोजित कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बबलू ने कहा कि किसान अपने खेत की जमीन तथा अपना स्वयं का स्वास्थ्य प्राकृतिक खेती से ही ठीक कर सकते हैं। लगातार एक फसल चक्र और अंधाधुंध उर्वरकों और दवाइयों का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण हो चुकी है। भूमि का कार्बनिक पदार्थ समाप्त होने के कगार पर है। भूमिगत जल प्रदूषित हो चुका है। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जमीन व जल की रक्षा करना किसानों का पहला कर्तव्य है। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन व साफ जल मिल सके। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसान लाभ ले सकते हैं। यह योजना किसानों-बागवानों की आर्थिकी को संबल प्रदान कर रही है। इस मौके पर कृषि विभाग के परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार बग्गा, सहायक परियोजना निदेशक शामली गुप्ता, आत्मा प्रोजेक्ट ब्लाक अंब के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह ढिल्लो, एटीएम अंब ब्लाक अंब सोनू संघु, एसएमएस अंब रमेश लाल, एटीएम गगरेट गुरमीत सिंह, डा. राकेश शर्मा, मोहित भुल्लर, राम रत्तन, किशोरी लाल, भगत राम व गुरदयाल सिंह उपस्थित रहे।