फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Made aware about prevention from earthquake, road accident, fire and disaster

Una News: भूकंप, सड़क दुर्घटना, आग और आपदा से बचाव के बारे में किया जागरूक

Sat, 18 Jan 2025 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Made aware about prevention from earthquake, road accident, fire and disaster
वशिष्ट पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन पर करवाई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन पर डॉ. मेजर विकास सकलानी कमांडेंट होमगार्ड विभाग ऊना के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल करवाई गई। यह अभ्यास छात्रों की तत्परता बढ़ाने और अप्रत्याशित आपातकाल के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई। उन्होंने भूकंप, सड़क दुर्घटना, आग और अन्य आपदा होने पर सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। इसमें स्कूल के कक्षा छठी से 12वीं तक के लगभग 850 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने पर आपको किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई में शामिल नहीं किया जाएगा। घायल व्यक्ति को उठाकर एंबुलेंस तक पहुंंचाने के लिए आप किस तरह से अपने हाथों का प्रयोग करके रस्सी से स्ट्रेचर बना सकते हैं, इस बारे में बच्चों को सिखाया गया और व्यावहारिक रूप से उनसे यह गतिविधि करवाई गई। उन्होंने बताया कि हमें घायल व्यक्ति को सांत्वना देनी चाहिए। यदि स्थिति गंभीर हो तो तुरंत एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल में ले जाना चाहिए। भूकंप की स्थिति में किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिप जाएं और अपने सिर को हाथों से ढक लें। भूकंप के झटके कम होने के बाद खुले मैदान में जाएं और अगर आप घर से बाहर हैं तो खुली जगह तलाशें। जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के प्रकार और उपयोग के बारे में बताया। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed