फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maa Chintpurni's court started getting decorated for Navratri fair

Una News: नवरात्र मेले के लिए सजने लगा मां चिंतपूर्णी का दरबार

Wed, 02 Oct 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Oct 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Maa Chintpurni's court started getting decorated for Navratri fair
असूज नवरात्रों पर मां के दरबार को सजाने की तैयारी शुरू
ऊना/भरवाईं। शारदीय नवरात्र के दौरान मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में तीन से 12 अक्टूबर तक असूज नवरात्र मेला होगा। नवरात्र मेले के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीन अक्टूबर को सुबह चार बजे माता की पिंडी के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु सुगम दर्शन प्रणाली के तहत भी माता के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

असूज नवरात्र मेले के सफल संचालन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी और डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 पुलिस और होम गार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा, जहां प्रत्येक सेक्टर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सा सुविधा के लिए एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विद्युत विभाग को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगर लगाने के लिए अनुमति अनिवार्य

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर माता के दर्शनों के लिए माई दास सदन से सुगम दर्शन प्रणाली की प्रर्ची मिलेगी। इसके अलावा वहां दिव्यांगजनों के लिए भी पर्ची सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु शंभू बैरियर और एमआरसी (चिंतपूर्णी बस अड्डा) से सामान्य दर्शन पर्ची प्राप्त कर सकेंगे। लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।


300 पुलिस और होम गार्ड के जवानों की तैनाती नवरात्रों के दौरान की जाएगी। मेले के सफल संचालन के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हर चौराहे और चौक के चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
-डाॅ. वसुधा सूद, डीएसपी, अंब

असूज नवरात्रों पर मां के दरबार को सजाने की तैयारी शुरू

असूज नवरात्रों पर मां के दरबार को सजाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed