{"_id":"626594615fe43265cf4edd9d","slug":"maa-chintpurni-temple-30-thousand-devotee-una-news-sml4067192169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में माता रानी के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं कतारें।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले एक माह से चिंतपूर्णी में दर्शन करने के लिए लगातार लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार कर लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गई। कड़कती धूप में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखने केे मिली।
रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचे। कतारें लंबी लगने के कारण श्रद्धालुओं को काफी देर इंतजार के बाद दर्शन करने का मौका मिला।
रविवार को लाइन व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला। होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि तैनात सभी गृह रक्षकों को लाइन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
उधर, भीड़ अधिक होने के कारण प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। हालांकि बस अड्डा और पुलिस बैरियर से भरवाईं तक वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण रूट परमिट वाली बसों को इंतजार करना पड़ा। तलवाड़ा बाईपास से शंभू बैरियर तक पार्किंग फीस बचाने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी रही। बता दें कि चिंतपूर्णी में भीड़ अधिक होने के कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहता है। संवाद