फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   maa chintpurni temple, 30 thousand, devotee

मां चिंतपूर्णी मंदिर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 24 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
maa chintpurni temple, 30 thousand, devotee
चिंतपूर्णी में माता रानी के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धालुओं कतारें। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले एक माह से चिंतपूर्णी में दर्शन करने के लिए लगातार लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को डबल लाइन पुराना बस अड्डा पार कर लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गई। कड़कती धूप में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं देखने केे मिली।
विज्ञापन

रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचे। कतारें लंबी लगने के कारण श्रद्धालुओं को काफी देर इंतजार के बाद दर्शन करने का मौका मिला।
विज्ञापन

रविवार को लाइन व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला। होमगार्ड के पीसी पूर्ण सिंह ने बताया कि तैनात सभी गृह रक्षकों को लाइन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भीड़ अधिक होने के कारण प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। हालांकि बस अड्डा और पुलिस बैरियर से भरवाईं तक वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण रूट परमिट वाली बसों को इंतजार करना पड़ा। तलवाड़ा बाईपास से शंभू बैरियर तक पार्किंग फीस बचाने के लिए श्रद्धालुओं के वाहनों की कतारें लगी रही। बता दें कि चिंतपूर्णी में भीड़ अधिक होने के कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed