फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Luxury car broke from hockey stick in Una

ऊना शहर में सरेआम गुंडागर्दी, हॉकी से लग्जरी गाड़ी में की त़ोड़फोड़

Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Luxury car broke from hockey stick  in Una
ऊना शहर में शनिवार शाम को हॉकी से तोड़ी गई कार। - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय में गुंडागर्दी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। ऊना शहर में तलवारबाजी के बाद अब फिल्मी स्टाइल में लग्जरी वाहन को रोककर हॉकी से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। गाड़ी के शीशे तोड़ने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम को ऊना-नंगल सड़क मार्ग पर डीएवी स्कूल के समीप पेश आई। तोड़फोड़ का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऊना-नंगल सड़क पर जिम संचालक नितीश राणा पुत्र निक्का राम निवासी सोहारी, तहसील बंगाणा शनिवार शाम को गाड़ी से पुराने बस स्टैंड ऊना की तरफ गया था। रात करीब आठ बजे वह वापस आया तो इसके पीछे एक गाड़ी आई। उसे मलाहत निवासी चला रहा था। डीएवी पब्लिक स्कूल के पास उसने गाड़ी बिना किसी कारण के नितीश की गाड़ी के आगे लगा दी। उसने गाड़ी से हाकी निकालकर नितीश की गाड़ी पर मारना शुरू कर दिया। हॉकी से गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली। उसने गाड़ी का अगला शीशा, दोनों साइड के शीशे, ड्राइवर का शीशा और कंडक्टर साइड वाली खिड़की का शीशा तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। तोड़फोड़ से लग्जरी वाहन को करीब साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 341, 506, 504, 427 के तहत केस दर्ज किया है। जिला मुख्यालय में गुंडागर्दी के मामलों से लोगों में भय पैदा होने लग पड़ा है। इससे पहले ऊना में सरेआम तलवारबाजी का मामला सामने आया था। अब सरेआम गाड़ी में तोड़फोड़ होने से लोगों में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। गुंडागर्दी को कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed