फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loss of Rs 2.52 crore in 24 hours of rain, many projects of Jal Shakti Department affected.

Una News: 24 घंटे की बरसात में 2.52 करोड़ का नुकसान, जल शक्ति विभाग की कई परियोजनाएं प्रभावित

Sun, 07 Jul 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Loss of Rs 2.52 crore in 24 hours of rain, many projects of Jal Shakti Department affected.
ऊना। जिले में जून के अंतिम दिनों से लेकर वर्तमान तक बारिश का दौर रुक रुककर जारी है। वहीं, बरसात के शुरुआती दिनों में ही जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से बीते 24 घंटे के दौरान बरसात के कारण जान-माल के नुकसान के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया कि बीते 24 घंटे में करीब 2.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, खराब मौसम के दौरान एक सड़क हादसा भी हुआ, जिसमें एक युवक घायल है। यह हादसा मुबारिकपुर में हुआ। इसे अलावा पीडब्ल्यूडी को 84 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गृह विस क्षेत्र हरोली में 80 लाख की लागत से निर्मित विभिन्न सड़क मार्ग का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और ऊना उपमंडल में सड़क मार्गों को चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, अभी तक की बरसात में जल शक्ति विभाग की परियोजनाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। इसमें ऊना उपमंडल में 12 स्कीमों को चार से छह जुलाई के दौरान हुई बारिश से 83 लाख, हरोली क्षेत्र की 12 परियोजनाओं को 60 लाख, गगरेट के छह परियोजनाओं को 24.75 लाख को मिलाकर कुल 30 स्कूलों को करीब 1.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 3.38 करोड़ रुपये का नुकसान, चार की मौत
27 जून से लेकर पांच जुलाई तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कुल 3.83 करोड़ का नुकसान हुआ। इसमें सबसे अधिक नुकसान पीडब्ल्यूडी को 1.75 करोड़ रुपये का हुआ। जल शक्ति विभाग की स्कीमों को 1.68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, अभी तक के मानसून में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें एक सड़क हादसे, दो डूबने और एक करंट लगने से मौत शामिल है। वहीं, सड़क हादसों में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।


कोट्स
जिले में बारिश से जिन परियोजनाओं का नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई के लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालक खराब मौसम में धीमी गति में ड्राइविंग करें और रात के समय इंडिकेटर जलाए रखें। वहीं, बिजली उपकरणों को लेकर भी सावधानी बरतें और जल स्रोतों से दूरी बनाकर रखें।
जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed