फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Long queues of devotees lined up at the shrine of Maa Chintpurni.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में लगीं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

Sun, 29 Mar 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 29 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Long queues of devotees lined up at the shrine of Maa Chintpurni.
भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र के समापन के बाद भी शनिवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को सुबह से ही मां के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

नवरात्र के समाप्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं, जिससे भक्त शांतिपूर्वक मां के दर्शन कर सकें। शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और मां चिंतपूर्णी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed