फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Long queues in Mini Secretariat to get Aadhaar updated, waiting for hours

Una News: आधार अपडेट करवाने के लिए मिनी सचिवालय में लंबी कतारें, घंटों इंतजार

Fri, 24 Jan 2025 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
Long queues in Mini Secretariat to get Aadhaar updated, waiting for hours
मिनी सचिवालय ऊना में आधार अपडेट करवाने के लिए इंतजार करते लोग।-संवाद
जिले में सिर्फ चार केंद्र होने से लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

एक केंद्र में दिन में 40 से 45 आधार हो रहे अपडेट
ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मिनी सचिवालय में आधार अपडेट करवाने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले में सिर्फ चार केंद्र होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह 8:00 बजे से ही केंद्रों में आधार अपडेट करवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग जाती हैं। टोकन व्यवस्था होने से पहले 40 लोगों को ही आधार अपडेट करवाने का टोकन मिल पाता है। बाकी कतारों में खड़े लोगों को अगले दिन सुबह जल्दी आने के लिए कहा जा रहा है। लोग निराश होकर घरों को लौटने के लिए मजबूर हैं। राशन कार्ड, जमीन की फर्दों की केवाईसी और पेंशन के लिए आधार अपडेट करवाने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। राशन कार्ड में बच्चों की केवाईसी न होने से लोगों के राशन कार्ड बंद हो गए हैं।
राशन कार्ड को चालू करवाने के लिए केवाईसी करवाने वाले लोगों की होड़ लगी है। बच्चों को साथ लेकर महिलाएं मिनी सचिवालय पहुंच रही हैं। ऐसे में टोकन न मिलने पर निराशा के साथ लौटना पड़ रहा है। जिलेभर के निजी केंद्र बंद हो जाने से लोगों को मिनी सचिवालय पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले के थानाकलां, गगरेट में आधार अपडेट करवाने का सरकारी केंद्र है। वहीं, पंडोगा में चल रहा केंद्र भी बंद पड़ा है। ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में सुबह 8:00 बजे से टोकन के लिए कतारें लगनी शुरू हो रही हैं। दो घंटे इंतजार के बाद सुबह 10:00 बजे कतार में लगे पहले 40 लोगों को ही आधार अपडेट करने के टोकन मिल रहे हैं। कतार में लगे बाकी लोगों को अगले दिन आधार अपडेट करवाने की तारीख दी जा रही है। वहीं, दिनभर लोग आधार अपडेट करवाने के लिए मिनी सचिवालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यूडी गांव से आए संदीप कुमार ने बताया कि वे राशन कार्ड में भतीजे की केवाईसी करवाने मिनी सचिवालय पहुंचे है। भतीजे की केवाईसी न होने से राशन कार्ड बंद हो गया है। वीरवार को जब केवाईसी करवाने के लिए मिनी सचिवालय आए तो पता चला की टोकन व्यवस्था के जरिए ही केवाईसी हो रही है। वे जब टोकन लेने पहुंचे तब पता चला कि एक दिन में 40 लोग ही टोकन ले सकते हैं और वह संख्या पूरी हो गई है। कहा कि वीरवार को भतीजे की स्कूल से छुट्टी करवाकर वे मिनी सचिवालय पहुंचे थे, जो कि व्यर्थ गई। अब शुक्रवार को दोबारा सुबह 08:00 बजे केवाईसी के लिए आना पड़ेगा।
रामपुर की अंशिका ने बताया कि वे दूसरी बार मिनी सचिवालय में आधार अपडेट करवाने पहुंची हैं। अब भी उन्हें शुक्रवार को सुबह जल्द आने के लिए कहा गया है। बार-बार मिनी सचिवालय आने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।


राशन कार्ड, जमीन की फर्दों की केवाईसी करवाने के लिए लोग मिनी सचिवालय पहुंच रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डिपार्टमेंट के तहत आधार अपडेट हो रहे हैं। जिले में मिनी सचिवालय, थानाकलां, गगरेट और पंडोगा में ये केंद्र हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए सोमवार से मिनी सचिवालय में एक अतिरिक्त कर्मी तैनात कर दिया जाएगा।
- साहिल शर्मा, ई- जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed