फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lokmitra centers and stamp sellers accused of charging arbitrary prices

Una News: लोकमित्र केंद्रों और स्टांप विक्रेताओं पर मनमाने दाम वसूलने का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Dec 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
Lokmitra centers and stamp sellers accused of charging arbitrary prices
घनारी (ऊना)। जिला ऊना में संचालित लोकमित्र केंद्रों से जहां जनता को त्वरित सेवाओं का लाभ मिल रहा है। मगर कुछ लोकमित्र केंद्रों और स्टांप विक्रेताओं द्वारा सेवाओं के मनमाने दाम वसूलने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में अंबोटा पंचायत के निवासी राकेश कुमार ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 10 रुपये के स्टांप पेपर पर 20 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोकमित्र केंद्रों और स्टांप विक्रेताओं द्वारा रेट लिस्ट का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन न करना है। कई केंद्रों पर यह लिस्ट या तो उपलब्ध नहीं है या ऐसी जगह लगाई गई है जहां इसे पढ़ना मुश्किल है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने इस मामले में उपायुक्त ऊना को शिकायत पत्र भेजकर मांग की है कि लोकमित्र केंद्रों की सेवाओं के लिए तय रेट लिस्ट को सार्वजनिक रूप से प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। रेट लिस्ट न होने के कारण लोग मजबूरी में अधिक शुल्क चुकाने को विवश हैं। राकेश ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और रेट लिस्ट के पालन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed