फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Livestock burnt in Lakhroonh, burnt buffalo

लखरूंह में राख हुई पशुशाला, जिंदा जली भैंस

Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Livestock burnt in Lakhroonh, burnt buffalo
जसाना में पशुशाला में लगी आग को बुझाते हुए ग्रामीण। संवाद - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत जसाना के वार्ड चार लखरूंह में मंगलवार को एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। घटना में एक भैंस जिंदा जल गई। जबकि, पशुशाला में रखा सामान व तूड़ी जलकर राख हो गई। घटना में करीब 2.25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को विजय राणा का परिवार गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गया था। इस बीच शाम करीब पौने पांच बजे किसी ने उनकी पशुशाला में आग की लपटें देखी। उन्होंने तुरंत परिवार को सूचित किया। जब पीड़ित परिवार ने आकर देखा तो आग पूरी तरह से फैली हुई थी। हालांकि ग्रामीणों ने पशुशाला में बंधी भैंस को बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के कारण कुछ भी नहीं हो सका और जिंदा भैंस, घास, तूड़ी और पशुशाला में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिजनों ने स्थानीय प्रधान अनीता राणा को सूचना दी। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय प्रधान अनीता राणा ने बताया कि आग घटना में काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित विजय राणा मेहनत मजदूरी करके परिवार का निर्वहन करता है। प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed