{"_id":"61e9968377c80c4b94188420","slug":"liquor-industry-workers-will-sit-on-a-gradual-fast-una-news-sml397277460","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे शराब उद्योग के कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे शराब उद्योग के कामगार
विज्ञापन
मैहतपुर शराब उद्योग के गेट के बाहर रोष जताते कर्मी। संवाद
- फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय शराब उद्योग रंगड ब्रेवरीज लिमिटेड के कामगार अब क्रमिक अनशन शुरू कर सकते हैं। शुक्रवार को श्रमिक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कामगारों का उद्योग के मुख्य गेट पर धरना कार्यक्रम का वीरवार को एक सप्ताह पूरा हो हो गया। अब अगले कदम के रूप में आंदोलित कामगार क्रमिक अनशन कार्यक्रम का मन बना रहे हैं।
इस बीच, वीरवार को भी भारी ठंड के बावजूद सभी कामगार सुबह नौ बजे रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे। शराब उद्योग में प्रवेश न देने पर कामगारों ने धरना कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और उद्योग प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दिनभर ठंड में बैठने के बाद शाम पांच बजते ही सभी कामगार अपने घरों को लौट गए।
श्रमिकों का कहना है कि वह पिछले चार महीने का वेतन और पुराना बकाया एरियर लेने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे। कई वर्षों से उद्योग में कार्य कर रहे श्रमिकों सतपाल, प्रेम कुमार, यशपाल, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, रमाकांत, अमित, सगली राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद, विकास, भावना, संजीव, गुरनाम सिंह, दर्शन, रविंदर, जसविंदर, रघुनाथ आदि ने कहा कि मजदूरों को उनका हक दिया जाए। उधर, शराब उद्योग के जीएम नीरज त्यागी के अनुसार वित्तीय स्थिति के मद्देनजर प्रबंधन अन्य विकल्प तलाश रहा है। उद्योग प्रबंधन की वित्तीय स्थिति सुधरते पूरा बकाया वेतन श्रमिकों के खातों में डाल दिया जाएगा।