फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Link ration cards with Aadhaar at home through online app

Una News: ऑनलाइन एप के जरिये घर बैठे राशन कार्डों को आधार से जोड़ें

Wed, 15 Jan 2025 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Link ration cards with Aadhaar at home through online app
ई-केवाईसी नहीं करवाने पर अस्थायी रूप से ब्लॉक होंगे राशन कार्ड : शर्मा
विज्ञापन

कहा, दूरभाष से कोई संपर्क नहीं किया जा रहा और न ही ओटीपी मांगा जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में ई-केवाईसी के तहत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है, ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान की जा सके। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। वर्तमान में जिले में 3,25,955 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके राशन कार्डों को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

राजीव शर्मा ने सभी राशन कार्ड धारकों से आग्रह किया कि वे शीघ्र अपने राशन कार्ड के साथ ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उपभोक्ता घर बैठे गूगल प्ले स्टोर से ‘ई-केवाईसी पीडीएस एचपी’ एप डाउनलोड कर अपना राशन कार्ड नंबर और आधार संख्या दर्ज करके फेस सत्यापन के जरिये अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान या लोकमित्र केंद्र जाकर बायोमीट्रिक के माध्यम से भी अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 या जिला नियंत्रक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित खंड निरीक्षक ऊना रजनी कालिया मोबाइल 78760-89019, खंड निरीक्षक हरोली दीपक शर्मा मोबाइल 86279-08080, खंड निरीक्षक बंगाणा नरेश कुमार मोबाइल 86279-08080 और खंड निरीक्षक अंब व गगरेट सरोज कुमार मोबाइल नंबर 94595-27954 पर संपर्क किया जा सकता है। राजीव शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए दूरभाष के माध्यम से कोई संपर्क नहीं किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार का ओटीपी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed