{"_id":"682c8f045b343ff86a062fe4","slug":"leopard-hunted-a-calf-in-behlan-village-una-news-c-93-1-ssml1047-154207-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बेहलां गांव में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बेहलां गांव में तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार
विज्ञापन
विभाग का लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह
बाेले- जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल(ऊना)। टकोली के बेहलां गांव में सोमवार रात को तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। यह घटना बेहलां गांव के निवासी पंकज रणौत पुत्र स्व. मास्टर सुरेंद्र कुमार की पशुशाला के बाहर घटी। पशुशाला घर से 200 मीटर की दूरी पर है। बीती रात पंकज अपने घर में सो रहे थे। रात को तेंदुआ वहां आ गया और पशुशाला के बाहर बंधे खूंटे से बछड़े को अपना शिकार बना लिया। सुबह होते ही बछड़े के शिकार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने ब्लॉक सोहारी के वन विभाग के अधिकारियों एवं गार्ड अजय कुमार को सूचना दी। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी रख रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्राम पंचायत टकोली के उप प्रधान पंकज रणौत ने कहा कि सभी ग्रामीण रात के समय पालतू जानवरों एवं पशुओं को पशुशाला के अंदर बांधकर रखें। रेंज अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने कहा कि रामगढ़ धार रेंज गांव बेहलां का यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है।