फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard caught unconscious with a gun in Nangal

Una News: नंगल में गन से बेहोश कर पकड़ा तेंदुआ

Sat, 17 May 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught unconscious with a gun in Nangal
पकड़ा गया नंगल में आंतक मचाने वाला तेंदूआ।संवाद
नंगल (ऊना)। नंगल के वार्ड एक से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में घूमने वाले तेंदुए को जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोगों ने नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर तेंदुए को पेड़ पर चढ़ते देखा तो इसकी जानकारी तुरंत वार्ड की पार्षद को दी। इसके बाद इसकी जानकारी जंगली जीव सुरक्षा विभाग को दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बेहोश करने वाली गन से स्टीक निशान लगा तेंदुए को पकड़ लिया। विभाग के दो कर्मचारी अमृतलाल व संजीव कुमार ही समय पर पहुंच सके और रेंज अधिकारी व विभाग के निशानेबाज काफी देरी से पंहुचे। रेस्क्यू ऑपरेशन लंबा चला। रेंज अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने वाली गन रूपनगर से आनी थी। इस कारण थोड़ी देरी हुई लेकिन तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed