{"_id":"573328784f1c1b2b05919f9c","slug":"lecturers-met-with-depty-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा उपनिदेशक से मिला प्रवक्ता संघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा उपनिदेशक से मिला प्रवक्ता संघ
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 11 May 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
िक्षा उपनिदेशक को ज्ञापन देते प्रवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रवक्ता संघ ऊना का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बन्याल और जिला प्रधान विकास कुमार रत्न के नेतृत्व में शिक्षा उपनिदेशक विपिन शर्मा से मिला। विकास कुमार ने कहा कि हाल ही में नियमित हुए प्रवक्ताओं के शुरुआती वेतन के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 में नियमित किए गए प्रवक्ताओं का शुरुआती वेतन 16,290 रुपये निर्धारित किया गया था, लेकिन हाल ही में अनुबंध से नियमित हुए प्रवक्ताओं का वेतनमान नहीं दर्शाया गया है। प्रवक्ताओं की प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति प्लेसमेंट की जगह नियमित आधार पर की जानी चाहिए। संघ ने मांग की है कि इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस अवसर पर प्रवेश राणा, सत्तपाल वशिष्ट, प्रदीप सैणी, परमजीत, वरुण लखनपाल, राजेश कौशल, सुदर्शन कौशल, निर्मल राणा, नीरज, राजकुमार, हंसराज, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन