फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leakage from a drinking water pipe persists in Ward 8 of the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम के वार्ड आठ में पेयजल पाइप से रिसाव बरकरार

Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leakage from a drinking water pipe persists in Ward 8 of the Municipal Corporation.
नगर निगम के वार्ड नंबर आठ में जल शक्ति विभाग की पानी की पाइप के रिसाव से जमा गंदा पानी। संवाद। - फोटो : छापेमारी के दौरान का सुरक्षा विभाग को मिली गंदगी। संवाद
ऊना। नगर निगम के वार्ड नंबर आठ में जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पिछले डेढ़ साल से बरकरार है। लंबे समय से जल शक्ति विभाग पानी की लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। जिसके कारण जगह-जगह पेयजल लीकेज होने से सड़क पर पानी जमा रहता है और व्यर्थ में बह रह रहा है। जल शक्ति विभाग और निगम की कार्यप्रणाली पर स्थानीय वार्ड की जनता ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। लंबे समय से पानी की लीकेज क्षेत्र में हो रही है जिससे लोगों में बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों में नितिन शर्मा, अश्विनी कुमार, विपिन सिंह, निर्मला देवी, पवन कुमार, हेमराज, संजय शर्मा का कहना है कि समस्या के बारे में नगर निगम से लेकर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर अवगत भी करवाया गया है लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। राहगीरों को रास्ता पर चलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता शशिकांत शर्मा का कहना है कि संबंधित एरिया के सहायक अभियंता से फीडबैक ली जाएगी और जल्द ही जनहित में लीकेज की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के आयुक्त पृथ्वीपाल सिंह का कहना है कि वार्ड नंबर 8 में पेयजल की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करके अन्य वार्डों में भी पानी की लीकेज की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वार्ड में पेयजल लीकेज होने से एक तो पानी की बर्बादी हो रही है, दूसरी ओर लोगों में भी लाइलाज बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है। विभाग को जन हित के लिए समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए।

-पुष्पा देवी, पूर्व पार्षद


जल शक्ति विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और सरकार व विभाग की व्यर्थ में पानी को बचाने की मुहिम भी धरातल पर सार्थक होती नजर नहीं आ रही है। यह विभागीय लापरवाही और प्रशासन की लचर व्यवस्था को बयां कर रहा है।
-धीरज, स्थानीय युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed