फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lathiani-Kodra road closed for seven days

Una News: लठियाणी-कोडरा सड़क सात दिन के लिए बंद

Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Lathiani-Kodra road closed for seven days
वैकल्पिक मार्ग पडयोला-धरेट मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा यातायात
विज्ञापन


20 लाख की लागत से सुधरेंगे सड़क के हालात

35 मीटर तक बिछाए जाएंगे इंटरलॉक कंक्रीट ब्लॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लठियाणी-कोडरा सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिसंबर तक बंद रहेगी। यानी एक सप्ताह तक इस सड़क पर किसी प्रकार की आवाजाही नहीं हो पाएगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सड़क मार्ग पर इंटरलॉक कंक्रीट ब्लॉक बिछाने के उन्नयन कार्य को लेकर जारी किए गए हैं ताकि कार्य त्वरित और सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मार्ग लठियाणी-कोडरा वाया पडयोला-धरेट मार्ग की ओर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।



सड़क मार्ग पर खर्च किए जा रहे 20 लाख

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि लठियाणी-कोडरा सड़क पर कुल 35 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्य तौर पर इस मार्ग पर 35 मीटर इंटरलॉक कंक्रीट ब्लॉक बिछाए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क के जीर्णोद्धार से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। कहा कि इस कार्य के लिए कुछ दिन लोगों को असुविधा हो सकती है, लेकिन आने वाले समय में उन्हें सड़क अच्छे तरीके से व्यवस्थित मिलेगी। इससे उनकी आवाजाही सुगम हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed