फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   LAMPI DECEASE

51 पशुओं की लंपी संक्रमण से मौत, 244 नए मामले

Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
LAMPI DECEASE
ऊना। जिले में लंपी रोग से ग्रसित 51 पशुओं ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पशुओं की मौत का कुल आंकड़ा 440 तक जा पहुंचा है। वहीं, पशुओं में संक्रमण के 244 नए मामले भी प्रकाश में आए हैं। संक्रमण के नए मामलों में तो कमी दर्ज की गई है, लेकिन मौत के मामलों ने पशुपालकों के साथ विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिले में बड़ी संख्या में संक्रमित पशु रिकवर नहीं कर पा रहे। अब इन पशुओं की एक साथ मौत होना शुरू हो चुकी है। यही कारण है कि पशुओं की मौत का आंकड़ा बीते दो दिनों में 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं। लोगों में पहले के मुकाबले रोग की रोकथाम को लेकर जागरूकता आई है। पशुपालन विभाग भी लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक जय सिंह सेन ने कहा कि लंपी रोग की रोकथाम के प्रयास काफी हद तक सफल हुए हैं। 15 दिन से अधिक समय तक संक्रमण की चपेट में आए पशु की मौत के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
भोपाल लैब भेजे सैंपल पाए गए पॉजिटिव
जिला पशुपालन विभाग की ओर से लंपी संक्रमण की पुष्टि के लिए भोपाल लैब भेजे गए 11 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमण की चपेट में पशुओं के कारण कई पशुपालकों का व्यवसाय इस समय चौपट हो चुका है। दूध का उत्पादन पांच गुना तक गिर चुका है और कई लोगों की आय का साधन ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed