फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lakhs stolen from Nangal ITI

Una News: नंगल आईटीआई में लाखों की चोरी

Tue, 20 May 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from Nangal ITI
पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल आईटीआई में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। इसकी लिखित शिकायत आईटीआई नंगल के प्राचार्य गुरनाम सिंह भलड़ी की ओर से पुलिस के पास की गई है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात रविवार को हुई। स्टाफ को इस चोरी के बारे में सोमवार को पता चला। आईटीआई नंगल के प्राचार्य गुरनाम सिंह भलड़ी ने कहा कि आम दिनों की तरह शनिवार को स्टाफ आईटीआई के समस्त कमरों को ताला लगा गया और सोमवार जब स्टाफ आईटीआई पहुंचा तो देखा की वर्कशाप की खिड़की टूटी हुई थी और चोर वर्कशॉप में लगी मशीनरी के बहुमूल्य उपकरण और भारी मात्रा में पड़ा लोहे का सामान चुरा ले गए। लगभग दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले बीबीएमबी के ओडिटोरियम में हुई हजारों की चोरी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। अब दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed