{"_id":"60450b438ebc3ec79c6ae7d6","slug":"ladli-rakshak-fighting-crime-against-women-una-news-sml3634657177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से अपराध के विरुद्ध खड़ी हो जाती है लाडली रक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं से अपराध के विरुद्ध खड़ी हो जाती है लाडली रक्षक
विज्ञापन
लाडली रक्षक संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल महिलाओं से मिलती हुईं।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। नारी सशक्तीकरण और महिला कल्याण के लिए नई राह तलाशते नेतृत्व का नाम है रेखा जंवाल। मूल रूप से हमीरपुर के भोरंज की रहने वाली रेखा जंवाल ऊना जिले में लाडली रक्षक नामक संस्था से महिलाओं के उत्थान में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधिकारी पति से जीवन के सभी साधन उपलब्ध होने के बावजूद रेखा ने समाज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध और अत्याचार के खिलाफ मोर्चा खोला है। संस्था समाज में महिलाओं, बच्चियों से यौन शोषण, घरेलू हिंसा, छेड़खानी के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रही है। संस्था युवाओं को नशे से बचाने को लेकर अभियान चला रही है। रेखा जंवाल ने बताया कि पति के पास रोजाना महिला उत्पीड़न के केस आते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने महिला उत्थान के लिए काम करने की प्रेरणा ली। उन्होंने बताया कि संस्था के प्रयास से अभी तक क्षेत्र में काउंसलिंग के जरिए तलाक के दर्जनों मामलों में सुलह करवाई गई। उपमंडल अंब में छेड़खानी, घरेलू हिंसा के एक दर्जन से अधिक केस में पीड़ितों को न्याय दिलवाया। यौन शोषण के तीन मामलों में समुचित कार्यवाही करवाई।
युवाओं को नशों से विमुख करने के उद्देश्य से एक दर्जन से अधिक खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाईं। घरेलू स्तर पर यौन शोषण के दो मामलों में कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की और स्कूली बच्चियों की काउंसलिंग, बच्चियों में आत्मरक्षा के लिए जूडो के प्रशिक्षण शिविर और मानसिक रूप से विक्षिप्त दो महिलाओं को मशोबरा आश्रम भिजवाने जैसे काम अभी तक संस्था कर चुकी है। कोरोना काल में भी लाडली रक्षक ने सेवा दी है। लाडली रक्षक संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। जबकि जरूरतमंदों को कानूनी रूप से सहायता देने के लिए स्वयं पहुंचती हैं।