फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Komal asked the Defense Ministry - how do AI and drones work?

Una News: कोमल ने रक्षा मंत्रालय से पूछा- कैसे काम करते हैं एआई और ड्रोन

Thu, 24 Oct 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 24 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Komal asked the Defense Ministry - how do AI and drones work?
नारी (ऊना)। रक्षा मंत्रालय व शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शुरू किए प्रोजेक्ट वीरगाथा 4.0 के राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन वेबिनार में ऊना जिला की एकमात्र छात्रा कोमल ने बुधवार को भाग लिया। यह जिला के साथ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

कोमल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का की बारहवीं की आर्ट्स संकाय की छात्रा है। कोमल की ओर से पूछे गए प्रश्न का मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से गैलेंट्री अवार्ड विजेता कर्नल विजेंद्र कुमार (वीर चक्र) व कमांडर इंडियन नेवी से वरुण कुमार (शौर्चयक्र) ने बड़ी ही सरलता से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि जमा दो की छात्रा कोमल ने प्रश्न पूछा था कि भारत अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए नई तकनीक ड्रोन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कैसे कर सकता है। इस प्रश्न को रक्षा मंत्रालय द्वारा चयनित करके कोमल सहित देश के 25 छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से बातचीत की गई। इसमें अधिकारियों ने सवाल का जबाव दिया कि आपातकालीन परिस्थितियों में या किसी देश के साथ युद्ध लग जाता है। यूक्रेन और रूस में चल रहा है, वहां पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। वहां पर ड्रोन और इंटेलीजेंस के माध्यम से उनका खुफिया तंत्र मजबूत रहता है तथा उसे देश को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का लाभ हो रहा है। ऑनलाइन सत्र 11 बजे से लेकर एक बजे तक चला।
विज्ञापन

छात्रा का मार्गदर्शन प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल के नेतृत्व में राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता एवं वीरगाथा प्रोजेक्ट की समन्वयक मीनाक्षी शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य वरिंद्र कपिल ने बताया कि वीरगाथा प्रोजेक्ट 4.0 के लिए हिमाचल प्रदेश के दर्जनों स्कूलों ने अपने-अपने प्रश्न भेजे। इनमें से राष्ट्रीय स्तर पर रावमापा टक्का की छात्रा कोमल का प्रश्न चयनित हुआ। उसी प्रश्न के संबंध में छात्रा का ऑनलाइन वेबिनार आयोजित हुआ। इस प्रोजेक्ट में प्रदेश के स्कूलों में रावमापा टक्का इकलौता स्कूल है। डाइट प्रिंसिपल राकेश अरोड़ा, प्रधानाचार्य वरिंदर कपिल और टक्का स्कूल के समस्त स्टाफ ने छात्रा कोमल के प्रयासों की सराहना करते हुए उसे बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed