फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kodra and Budwar sub health centers of Bangana will get new building

Una News: बंगाणा के कोडरा और बुडवार उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया भवन

Thu, 12 Jun 2025 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Kodra and Budwar sub health centers of Bangana will get new building
स्वास्थ्य विभाग ने नए भवन बनाने को लेकर शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन

भवन बनने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमंडल बंगाणा में ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य खंड थानाकलां के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र कोडरा व बुडवार को नए भवन मिलेंगे। वर्तमान में ये केंद्र काफी पुराने भवनों में चल रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के दूर दराज के क्षेत्रों स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य शुरू कर दिए हैं। पुराने भवनों में चल रहे इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में इन केंद्रों को जल्द ही नया भवन मिलेगा। इसके अलावा भवनों में पीने के पानी व शौचालयों की भी व्यवस्था रहेगी। मरीजों की सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्टाफ की तैनाती की मांग भी उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाई गई है। जिससे लोगों को दिक्कताें का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


बंगाणा और थानाकलां अस्पताल में अल्ट्रसाउंड के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
उपमंडल के तहत नागरिक अस्पताल बंगाणा और सामुदायिक अस्पताल थानाकलां में अल्ट्रसाउंड की सुविधा शुरू करने के लिए भी कार्य शुरू हो गया है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर अल्ट्रसाउंड मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रसाउंड सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
कोडरा और बुडवार के उप स्वास्थ्य केंद्रों को नया भवन प्रदान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही नए भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अल्ट्रसाउंड मशीनें बंगाणा व थानाकलां में स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
खंड चिकित्सा अधिकारी नरेश शर्मा, थानाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed