फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Khushveer of Una College got fourth position in B.Sc merit

Una News: ऊना काॅलेज की खुशवीर बीएससी मेरिट में पाया चौथा स्थान

Thu, 12 Jun 2025 08:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Khushveer of Una College got fourth position in B.Sc merit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा खुशवीर कौर ने बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में 9.25 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेशभर की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया। पंजाब के रूपनगर जिला की नंगल तहसील के गांव जिंदवड़ी की रहने वाली खुशवीर कौर का लक्ष्य प्रशासनिक सेवाओं में जाना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। संजना ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई गांव के ही निजी स्कूल सेंट मेरी से पूरी की। उसके बाद उन्होंने आगामी पढ़ाई के लिए ऊना काॅलेज में दाखिला लिया। खुशवीर कौर ने बताया कि वह दिन में करीब आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। मेधावी छात्रा के पिता विदेश में रहते हैं और माता गृहिणी है। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने छात्रा को सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशवीर कौर ने ऊना महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके लिए छात्रा, उसके गुरुजन व माता-पिता बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed