फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Keeping silent on harassment encourages criminals: Aakriti

उत्पीड़न पर चुप रहने से बढ़ते हैं अपराधियों के हौसले : आकृति

Wed, 09 Apr 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Keeping silent on harassment encourages criminals: Aakriti
भटोली कॉलेज में बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट ने बेटियों को किया जागरूक
विज्ञापन



दहेज, महिला उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म पीजी महाविद्यालय भटोली परिसर में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में बेटियों को उनके अधिकार बताए गए। प्रथम आरक्षित वाहिनी बनगढ़ की समादेशक आईपीएस डॉ. आकृति शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज दीप वंदना से हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर आकृति शर्मा ने कहा कि फेसबुक का मतलब है फेकबुक। सोशल मीडिया से बच्चों को दूरी बनाए रखनी है। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ चुप न रहें, इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। आप किसी समय 112 नंबर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। समाज में भी अपने छोटे-बड़े भाई बहनों को भी जागरूक करें। इस प्रकार के कार्यक्रमों में बेटियों का दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बेटियों को दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, यौन शोषण, महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा कॅरिअर में किस प्रकार हम आगे बढ़ सकते हैं, इसके लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। छात्राओं ने भी सवाल किए और अपने विचार साझा करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक और कॅरिअर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करने के टिप्स मिलते हैं, वहीं आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने का बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं। कहा कि मैडम आकृति शर्मा ने बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें कॅरिअर में किस प्रकार से आगे बढ़ाना है, इसके लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा के प्रति मैडम आकृति शर्मा ने काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके हमें लाभ मिलेगा। -बीएड की छात्रा रक्षिता
मैडम की गाइडेंस का हमें काफी लाभ होगा। हम कैसे अपना कॅरियर बना सकते हैं, इसके बारे में उन्होंने काफी अच्छे से हमें समझाया है। -छात्रा जसरीन
महिलाओं के अधिकारों के बारे में मैडम आकृति शर्मा ने हमें जो बताया है, उससे हमारी जानकारी में वृद्धि हुई है। -बीएड की छात्रा अंजू
इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें जो जानकारी दी गई है, उससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए। -छात्रा शिखा
हम किस प्रकार अपनी सुरक्षा कर सकती हैं और अपने अधिकारों के प्रति हमें कैसे आवाज उठानी है, इसे लेकर जानकारी प्राप्त हुई है, बहुत अच्छा लगा। -छात्रा मोनिका
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से पहले हमें जिन चीजों का पता नहीं था, उसे जानने और समझने का अवसर मिला है। निश्चित तौर पर हमें इसका बहुत लाभ मिलेगा। छात्रा नेहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed