{"_id":"689607cc3acc7c8eae005ead","slug":"kartik-sharma-became-mr-and-jiya-became-miss-fresher-una-news-c-93-1-una1002-161690-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार्तिक शर्मा मिस्टर और जिया बनी मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार्तिक शर्मा मिस्टर और जिया बनी मिस फ्रेशर
विज्ञापन
अंब में बीबीए विभाग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करवाई फ्रेशर पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शुक्रवार को बीबीए विभाग ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। पार्टी का उद्देश्य विभाग के सीनियर छात्रों की ओर से नवप्रवेशित छात्रों का विभाग में फ्रेशर पार्टी के माध्यम से स्वागत करना रहा। सीनियर छात्रों ने पार्टी के माध्यम से संदेश दिया कि हम रैगिंग के खिलाफ हैं और चाहते हैं कि आप बिना किसी डर या दबाव के अपनी नई शुरुआत का आनंद लें। पार्टी एकता, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी मां सरस्वती के वंदन से शुरू हुआ और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया तथा अपने वक्तव्य में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने का सुझाव दिया। बीबीए के कॉर्डिनेटर प्रो जमीत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यार्थी जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व रहता है। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर फ्रेशर कार्तिक शर्मा और मिस फ्रेशर जिया और मिस्टर पर्सनालिटी सूर्यांश ठाकुर और मिस पर्सनैलिटी श्रिया वर्मा को चुना गया।