फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Jwaal village's daughter Simran becomes Sub lieutenant in Indian Army

ज्वाल की बेटी भारतीय नौ सेना में बनी सब लेफ्टिनेंट

Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Jwaal village's daughter Simran becomes Sub lieutenant in Indian Army
चिंतपूर्णी विधानसभा के गांव ज्वाल की बेटी सिमरन ठाकुर का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर च? - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव ज्वाल की बेटी सिमरन ठाकुर भारतीय नोसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। सिमरन का अपने गांव ज्वाल पहुंचने पर परिवारवालों और गांव के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सिमरन के पिता भी सेना में सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर हैं। माता सुवंदना गृहिणी हैं। सिमरन अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर से की और बीटेक पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से की। स्थानीय लोगों ने गांव की बेटी की कामयाबी पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

सिमरन ज्वाल गांव की पूर्व प्रधान सुमन कुमारी और कांगड़ा बैंक चिंतपूर्णी में मैनेजर पद पर कार्यरत रणजीत सिंह की भतीजी हैं। गांव के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उनके गांव की बेटी ने इतने बड़े मुकाम को हासिल किया है। इससे क्षेत्र के दूसरे बच्चों को भी प्रेरण मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरोह की प्रधान और चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्टी शशि कालिया ने चिंतपूर्णी मंदिर दर्शनों को पहुंची सब लेफ्टिनेंट सिमरन ठाकुर को माता रानी की चुनरी और फोटो भेंट कर सम्मानित किया। शशि कालिया ने कहा कि सिमरन ठाकुर ने न सिर्फ गांव ज्वाल का बल्कि पूरे जिला ऊना का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आज के समाज के लिए एक संदेश भी दिया है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed