{"_id":"6266e1c1d936d97f596c73e0","slug":"jungle-burnt-in-suhi-ambh-una-himachal-and-fire-brigade-try-to-control-fire-una-news-sml4068270162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूहीं के रिहायशी क्षेत्र के साथ जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूहीं के रिहायशी क्षेत्र के साथ जंगल में लगी आग
विज्ञापन
अमलेहड़ के जंगल में भड़की भीषण आग। संवाद
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को आग लगने की घटनाएं सामने आई है। अंब उपमंडल के नंदपुर व सूहीं गांव में सोमवार को अचानक आग भड़क गई। वहीं, बंगाणा की तनोह पंचायत के घट्टी गांव में भी आग लगने की घटना हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव सूहीं में सोमवार दोपहर को रिहायशी मकानों के साथ निजी व सरकारी जंगल में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे भयानक रूप ले लिया। जंगल में लगी आग जब फैलने लगी तो स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन चिंतपूर्णी को घटना की सूचना दी।
इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रिहायशी क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। फायर कर्मियों की टीम ने पीसी शंकर दास, हवलदार गोल्डी कौंडल, सेक्शन लीडर मोहन लाल, सेक्शन लीडर अंकुश कुमार, होमगार्ड निर्मल चंद, होमगार्ड कृष्ण कुमार और ड्राइवर कंवर लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, नंदपुर गांव में गेहूं की फसल काटने के दौरान आग लगने की घटना हुई। हालांकि अंब दमकल विभाग की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच गई और गेहूं की फसल को बचा लिया। अगर कुछ देर हो जाती तो गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आ जाती और किसानों को बड़ा नुकसान हो जाता। इसके अलावा तनोह पंचायत के घट्टी गांव में भी सोमवार को किसान के खेत में आग लगने के समाचार हैं। इस आग की चपेट में गेहूं की फसल आ गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।